Jabalpur News:EOW आय से अधिक संपत्ति का मामला कोर्ट ने ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक को सभी तथ्यों की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं।

EOW ने जबलपुर आरटीओ के यहाँ मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला
कोर्ट ने ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक को सभी तथ्यों की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं।
जबलपुर।। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जबलपुर आरटीओ संतोष पाल (Jabalpur RTO Santosh Pal) के यहां EOW की देर शाम Raid हुई।आरटीओ के घर पर आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में पहले ही मुश्किलें बढ़ गई थीं जब कोर्ट ने भी संपत्ति की जांच के आदेश दिए थे। अब देखना है लोकायुक्त को जांच में क्या मिलता है।
आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की विशेष अदालत ने ईओडब्ल्यू एसपी को कहा था कि वह 11 अगस्त 2022 को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें, 
गौरतलब है कि जबलपुर निवासी धीरज कुकरेजा और स्वप्निल सराफ ने परिवाद दायर कर दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। परिवादियों की ओर से दलील दी गई कि प्रभारी आरटीओ और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है, जिसकी जांच की जानी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post