Katni News:वीर सपूत बेडीलाल की याद में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

कटनी(उमरियापान)- ढीमरखेडा तहसील के ग्राम तिलमन निवासी वीर सपूत बेडीलाल बागरी की याद में शनिवार को उमरियापान से तिलमन तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली  गई। जिसमें बडी संख्या में समूचे ढीमरखेडा तहसील से ग्रामीण शामिल हुए। उमरियापान के अंधेलीबाग से यात्रा शुरू हुई। जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत नारों का गुंजायमान करते हुए लोग बाइकों में चल रहे थे। ढीमरखेडा, मुरवारी, गनयारी, दशरमन, कछारगांव, सिलौडी होते हुए तिरंगा यात्रा का तिलमन में समापन हुआ। वीर सपूत बेडीलाल को स्मरण करते हुए उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बडी संख्या में क्षेत्र के लोगों की उपस्थिती रही।
 नहीं दिखे घरघर तिरंगा
वहीं ढीमरखेड़ा जनपद में शासन प्रशासन ने घर घर तिरंगा लगाने की अपील की थी लेकिन गांव में घर घर तिरंगे नज़र नहीं आये गिने चुने मकानों में तिरंगे झंडे नजर आये ।
वाहनों में लगे भर दिखे झंडे तिरंगे  सिर्फ वाहनों पर तिरंगा जरूर लगा दिखा जो वाहन तिरंगा यात्रा में शामिल हुये।

Post a Comment

Previous Post Next Post