Katni News:पन्ना लाल त्रिपाठी बने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष

कटनी।।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष  रामायण सिंह द्वारा वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पन्ना लाल त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है ,साथ ही पूरे जिले में सपा विंग का गठन कर उसकी एक सूची प्रदेश कार्यालय भोपाल व राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ में  प्रेषित करने का आदेश दिया गया है। पन्ना लाल त्रिपाठी जी के जिलाध्यक्ष बनने पर समाजवादियों कार्यकर्ताओ एवम साथियो  में एक हर्ष की लहर दौड़ गई है। अध्यक्ष बनने पर  अधिवक्ता राजेश दीक्षित, अनिरुद्ध बजाज,वैध सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजू दासवानी, पंडित रमेश मिश्रा,एडवोकेट आर के बक्शी, एडवोकेट अजय संडालिया, शुभाष मालाकार,एडवोकेट प्रमोद मिश्र, राकेश जायसवाल, रामाधार तिवारी , अंशुल बहरे, संतोष गौतम व अन्य लोगो ने बधाई दिये।

Post a Comment

Previous Post Next Post