Ballia News:पीड़ित करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा: केतकी



बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस का आयोजन साहू भवन में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि बांसडीह विधायक केतकी सिंह व मुख्य वक्ता अरविंद गांधी ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने केक काटा तथा आयोजकों ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में समाज के विशेष कार्य करने वाले सर्वदमन जायसवाल व विनोद गुप्त को पौधरोपण के लिए, राहुल गुप्त व आकाश पटेल को पटरी व्यापारियों के सेवा के लिए सम्मानित किया गया। वहीं ऋषभ गुप्त, रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन संजय गुप्त, शैलेन्द्र पांडेय, आशीष त्रिवेदी, आशुतोष सिंह व निखिल पांडेय को अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान पर आंच आने नहीं दिया जायेगा। देशहित में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इनको पीड़ित करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विधायक शंकर प्रसाद, अमीरचंद्र गुप्त, पप्पू केशरी, मनोरमा गुप्त, पूनम गुप्त, रिंकू गुप्त, राजेश कुमार वर्मा, दयाशंकर गुप्त, रामजी गुप्त, हरिनारायण गुप्त, रविशंकर गुप्त, विवेक गुप्त, दिलीप गुप्त, राकेश गुप्त, विजय शंकर गुप्त, दयाशंकर गुप्त, विजय गुप्त आदि थे।


सन्देश दुनिया आपका अपना न्यूज पोर्टल है. हम तक ख़बरें पहुंचाएं sandeshdunia@gmail.com (Whatsapp @ 7272 8181 36के माध्यम से

Post a Comment

Previous Post Next Post