कथा व्यास परम श्रद्धेय पं.श्री नरेंद्र रामदास जी महाराज (शास्त्री) अयोध्याधाम
कटनी।।गोपाल नगर दुबे कालोनी में श्री राम कथा का भव्य आयोजन 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है इस पुनीत दस दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ के आयोजक स्थानीय बाल बजरंग रामायण समाज रहेगी उक्त दस दिवसीय प्रवाहित होने वाली श्रीराम भक्ति गंगा के आरंभ दिवस 28 अक्टूबर को कलश यात्रा से होगी कलश यात्रा दुर्गा चौक खिरहनी से प्रारंभ होकर क्षेत्र के प्रमुख स्थलों से गुजरती हुई कथा स्थल पर पहुंचेगी जहां विधि विधान के साथ श्री राम कथा का आरंभ होगा ।
बाल बजरंग रामायण समाज के समस्त पदाधिकारियों सर्वश्री रामसुशील तिवारी (अध्यक्ष) शिवमूरत दुबे (उपाध्यक्ष) उदयभान सिंह (कोषाध्यक्ष) बृजेन्द्र सिंह चौहान (संस्थापक) राजेन्द्र दुबे (व्यास) बलराम पाठक ब्रजभूषण त्रिपाठी सूरज प्रसाद तिवारी मनोज तिवारी प्रकाश विश्वकर्मा एवं रोहित शुक्ला ने क्षेत्र एवं नगर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है ।