Katni News:दीपदान कर मनाया गया दीपोत्सव

कटनी। सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सिंधु नौजवान मण्डल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के पावन उपलक्ष्य पर दीपदान महोत्सव का आयोजन नव निर्माणाधीन भवन सरस्वती स्कूल के पास, नई बस्ती में किया गया जिसमें धर्मप्रेमी जनता ने सम्मिलित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम क्रम में इष्ट देव श्री झूलेलाल जी की आरती कर कार्यक्रम का आगाज किया गया जिसके पश्चात् भजन संध्या की शानदार प्रस्तुतियों ने समा बांधने का काम किया।
इस अवसर पर नगर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सुरी,सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार नानकानी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी,डॉ. राजकुमार नागवानी, डॉ. बी. आर. पंजवानी,चंद्रभान रोहरा,दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष चंद्रलाल जादवानी,वरूण महिला मंडल से श्रीमती मोना पुरस्वानी, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया महिला शाखा से श्रीमती नीलम जगवानी,  गौरव संजीव सूरी,जगदीश आहूजा वरुण संस्था से राजकुमार रोहरा, हीरानंद सहजवानी,राजकुमार चेलानी,सिंधी भावर ग्रुप से अमरलाल पंजवानी,रोशन सचदेव,सिंधु नौजवान मंडल से विजय रोहरा, नंदलाल बसरानी, मनोहरलाल गलानी,ईश्वर वाधवानी, अमर पुरूस्वानी, अशोक चेलानी, रवि पृथ्यानी,जयकुमार रामसिंघानी, दिलीप रोहरा संजय जीवनानी, राकेश चांदवानी,टेकचंद साहनी, मनीष कलवानी, बृजलाल केवलानी, नारायण दास पेसवानी, दीपक भागवानी, राम तखतानी, सुरेश बसरानी, संतोष सचदेव,मंटू सुंदरानी, रवि टोपलानी,राजा चेलानी, विजय मुलचंदानी, नारायण दास पंजवानी, महेश पंजवानी, शंकर चीजवानी, मनीष जीवनानी,अमर जादवानी विजय जीवनानी आदि सदस्य परिवार सहित सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष राजकुमार जीवनानी, सचिव श्रीचंद्र तनवानी, पदाधिकारी राजकुमार पोहानी, विजय हिंदूजा,सुरेश चावला, सुनील पृथ्यानी,अशोक आहूजा ने मिलकर इष्टदेव श्री झूलेलाल से विश्व कल्याण की अरदास करने के साथ समस्त नगर वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की।

Post a Comment

Previous Post Next Post