Katni News in Hindi:मारूति नंदन महायज्ञ 13 नवंबर 2022 से 23 नवंबर 2022 तक गोल बाजार रामलीला मैदान में

कटनी। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कमेटी के सदस्य संजय गुप्ता ने  बताया कि मंदिर के महंत श्री 1008 आनंद महाराज के सानिध्य में दिनांक 13 नवंबर2022 से 23 नवंबर 2022 तक चलने वाले श्री मारुतिनंदन महायज्ञ व हनुमान कथा की तैयारी पूर्ण की जा चुकी है इस महायज्ञ में बनारस के विद्वान श्री 1008 चंद्रभूषण शास्त्री जी व श्री गृहस्थ संत श्याम जी महाराज धर्म संघ वाराणसी के द्वारा कथा की जाएगी। यज्ञ के प्रभारी श्री आनंद जी महाराज होंगे यह कार्यक्रम गोल बाजार रामलीला मैदान में होगा। 
यज्ञ का समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कथा प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक होगी । यज्ञ प्रभारी श्री आनंद जी महाराज ने सभी धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया है कि दिनांक 13 नवंबर2022 से 23 नवंबर 2022 तक चलने वाले श्री मारुतिनंदन महायज्ञ व हनुमान कथा में समलित होकर अपने जीवन को सफल बनायें। इस विशाल महायज्ञ में अपनी सेवा देने वाले श्री 1008 आनंद जी महाराज,श्री बिहारी महाराज, प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी पवन मित्तल, संजय गुप्ता, अनिरुद्ध बजाज, वैध सुरेंद्र विश्वकर्मा,अनंत गुप्ता,श्याम तिवारी, राजू शर्मा, बिल्लू शर्मा, बिन्नी मंगलानी,प्रदीप गुप्ता,मनमोहन शुक्ल,शुभाष मालाकार, आर के बक्शी,अक्षय बजाज,मोहन अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,मनोज निगम,भरत तिवारी,कन्हिया तिवारी,प्रभात तिवारी,सुदामा विश्वकर्मा,सुदर्शन सोनी, रामसरोवर प्यासी,पिंटू नामदेव,राजेश गुप्ता, हरीश स्वामी, राकेश तुरह, अनिल गुप्ता, बृजकिशोर बिलैया, एडवोकेट राकेश यादव,रानू गौर,शेरू हसीजा,जनु सचदेवा, गोलू जायसवाल, मोनू शर्मा,दिन्नु चौरसिया, राहुल त्रिपाठी, शशिकांत तिवारी, बल्ला तिवारी, व अन्य

Post a Comment

Previous Post Next Post