Katni News : पेड़ हमारे जीवन के सच्चे साथी- निगमाआयुक्त सत्येंद्र सिंह


कटनी( 31 जुलाई 2022) - पौधे मानव जीवन के अभिन्न अंग है ये हमारे वातावरण को साफ और प्रदूषणमुक्त रखते है। पेड़ हमारे जीवन के सच्चे साथी है इन्हीं से मानव जीवन को प्राणवायु ऑक्सीजन प्राप्त होती है उक्त बात निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा हरियाली महोत्सव तथा अंकुर अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में पौधारोपण के दौरान कही। इस दौरान निगम के प्र.कार्यपालन यंत्री के.पी.शर्मा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव एवं रवि हिनौते, अभिषेक अरजरिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा भी विभिन्न प्रजातियों आम, पीपल, बरगद, नीम, आंवला आदि के पौधों का रोपण किया जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।  
निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने बताया कि 28 जुलाई से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हरियाली महोत्सव एवं अंकुर अभियान के तहत नगर निगम द्वारा नगर के विभिन्न स्थलों में नौ हजार पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधारोपण हेतु ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र को चिन्हित किया जाकर मियावाकी पद्धति से लगभग पांच हजार पौधारोपण किया जाएगा। नगर में पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए नगर के विभिन्न स्थलों मे सामूहिक सहयोग से 15 अगस्त तक निरंतर पौधारोपण अभियान संचालित किया जाकर लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जावेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post