Maharasthra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद है। उन्हें संविधान की नैतिकता के तहत बोलना चाहिए। राज्यपाल के निजी विचार है] हम उनके बयानों का समर्थन नहीं करेंगे। हम मुंबई के लिए मुंबई कर और मराठी लोगों के येागदान केा कभी नहीं भूलेंगे। कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की विवदास्पद टिप्पाणी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि उनका नाम कोश्यारी है, लेकिन राज्यापाल के तौर पर जो कहते और करते है, उसमें थोड़ी होशियारी नही है।
मुंबई
में शुक्रवार शाम को एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत
सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने कहा
था कि मुंबई में कोई पैसा नहीं बचेगा। यदि गुजराती और राजस्थानी शहर में नहीं
रहेंगे तो यह देश की वित्तीय राजधानी नहीं रहेगी। राज्यपाल की टिप्पणी की इस एक
लाइन को उछाले जाने पर भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh
Koshyari) ने शनिवार को कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया। 'मराठी भाषी लोगों की कड़ी मेहनत' को नजरंदाज करने की मेरी मंशा नहीं थी।
हिंदुओं को बांट रहे राज्यपाल’
उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर आरोप लगाया है कि वो
मुंबई और ठाणे में शांति से रह रहे हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैंण् मातोश्री
में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा. राज्यपाल के मन में मराठी
लोगों के प्रति जो घृणा है वह अनजाने में ही
बाहर आ गई है, उन्होंने राज्यपाल से मराठी लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है,
सन्देश दुनिया आपका अपना न्यूज पोर्टल है. हम तक ख़बरें पहुंचाएं sandeshdunia@gmail.com के माध्यम से