BJP नेता ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस, अब वायरल हुआ वीडियो।

 भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है
 नोएडा :पुलिस ने भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। श्रीकांत त्यागी भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में जाने जाते हैं। श्रीकांत त्यागी पर कथित तौर पर एक हाउसिंग सोसाइटी के अंदर एक महिला के साथ मारपीट करने और गालियां देने का आरोप है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब नोएडा पुलिस मामले में केस दर्ज कर, जांच कर रही है।

यह घटना नोएडा के सेक्टर-93बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में जब महिला ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने का विरोध किया। वहीं श्रीकांत त्यागी का दावा है कि वह ऐसा कर सकते हैं, वो उनके अधिकारों में था।

Post a Comment

Previous Post Next Post