हथगाम थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही मासूम को अगवा कर युवक ने दुष्कर्म किया। खून से सनी बच्ची रोते बिखलते घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश सरकार बड़े बड़े दावा कर रही है। महिलाओ के सुरक्षा को लेकर वो दिन पर दिन हवा हवाई साबित हो रहा है। यह घटना फतेहपुर में घटी घटना ने दावो की पोल कर रख दिया हैं। घर के बाहर खेल रही मासूम को एक युवक ने अगवा कर अपनी हवस का शिकार बना डाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला हथगाम थाना क्षेत्र का हैं। यहां तीन साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया है।मामले की शिकायत पीड़िता के पिता ने थाने में की हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
हथगाम थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने आरोप लगाया की उसकी तीन साल की पुत्री रविवार को शाम 7 बजे घर के बाहर खेल रही थी। गांव का युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए तो युवक ने गली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई है। उसे जल्द से जल्द गिफ्तार कर आगे की विधिक करवाई की जाएगी।