Kanti News:अंकुर अभियान के अन्तर्गत जागृति पार्क में संपन्न हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

कटनी (10 अगस्त) - अंकुर अभियान के अंतर्गत जिले को हरा-भरा बनाने के लिए बुधवार को गांव से लेकर शहर तक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, समाजसेवी संगठन, छात्र व आमजन शामिल हुए।
नगर के माधवनगर स्थित जागृति पार्क में नगर पालिक निगम की ओर से अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदगण उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जागृति पार्क में लगाए गए 100 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के चारों ओर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधों का रोपण किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ ही महाविद्यालय के छात्रों, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देते हुए पौधों का रोपण किया और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
  इस दौरान आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र सिंह धाकरे सहित कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल, उपायुक्त पी.के. अहिरवार, प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.पी.शर्मा, सहित अपील समिति सदस्य एडवोकेट मथुरा तिवारी एवं पार्षद राजेश भास्कर, अवकाश जायसवाल, एडवोकेट मौसुफ अहमद बिट्टू, शशिकांत तिवारी, सुभाष शिब्बू साहू, बल्ली सोनी, गोविंद चावला, ईश्वर बहरानी, विनोद यादव, बीना बैनर्जी, शकुंतला सोनी, सुमन राजू माखीजा, सुनीता कमलेश चौधरी, सीमा श्रीवास्तव, नन्ही बाई गोटिया, पूर्व पार्षद सीमा कैलाश जैन सोगानी, रजनी विष्णु केवट, विजय डब्बू रजक, चोखे भाईजान सहित अन्य वर्तमान एवं पूर्व पार्षद गणों सहित पर्यावरण संधारण समिति जागृति पार्क के निरंजन पंजवानी, जाकिर हुसैन, लक्ष्मीकांत भारद्वाज सहित अन्य जन उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post