कटनी : भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अंकुर अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा बुधवार 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से जागृति पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसके साथ ही सायंकाल 4 बजे से पुलिस कोतवाली कटनी से बाइक रैली आयोजित की गई है। बाइक रैली मिशन चौक, जगन्नाथ चौक, बस स्टैंड होते हुए पन्ना मोड तक तथा पन्ना मोड से बस स्टैंड, जगन्नाथ चौक, मिशन चौक होते हुए माधव नगर चौराहा शांति नगर में रैली का समापन होगा।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी केे निर्देश पर निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने आयोजित कार्यक्रमों की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को रैली मार्ग में साफ-सफाई, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण, रैली हेतु तिरंगा झंडा एवं होर्डिंग्स की व्यवस्था, अंकुर अभियान के तहत जागृति पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम स्थल में एल.ई.डी की व्यवस्था, पेयजल, स्वल्पाहार, शामियाना, पौधों की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं, रैली हेतु जागरूकता वाहन, कार्यक्रम का आवश्यक प्रचार प्रसार, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों आदि को आमंत्रण, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निगम के विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है।
निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने नगर के समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, एन.सी.सी, एन.एस.एस, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केन्द्र सहित विद्यालयों के छात्र छात्राओं निगम के अधिकारियों कर्मचारियों से बआयोजित होने वाली बाइक रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।