भाजपा महापौर चुनाव हारने के बाद उसका भरपाई निगम चुनाव में किया,
कटनी ! नगर निगम कटनी अध्यक्ष पद के लिए आज हुए चुनाव में भाजपा से मनीष पाठक विजय हुए हैं।
चुनाव मतगणना परिणाम इस प्रकार रहा जिसमें महापौर सहित कुल 46 पार्षदों के वोट पड़े जिसमें मनीष पाठक को 30 वोट और संदीप राजाराम गुड्डू को 15 और 1 वोट निरस्त हुआ। इस प्रकार से मनीष पाठक नगर निगम अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गौरतलब है निर्दलीय महापौर पद के बाद यह पद भाजपा के पक्ष में गया है।