Katni News:महिला मोर्चा ने किया पुलिस स्नेह यात्रा का किया आयोजन


भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
कटनी। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी एवं सभी मंडलों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में रक्षाबंधन के दिन “पुलिस स्नेह यात्रा” के अंतर्गत रक्षाबंधन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आज कटनी कोतवाली में सीएसपी श्री विजय प्रताप सिंह एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्री अजय सिंह को राखी बांधी। 

  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी ने बताया कि जिले के हर मंडल में महिला मोर्चा की बहनें हमारे पुलिस कर्मी भाइयों को पुलिस थाने जाकर रक्षा सूत्र बांध रहीं हैं।    

  आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी, महिला मोर्चा प्रभारी एवं जिला मंत्री सुश्री अंकिता तिवारी, मुड़वारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीरा सेठिया, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शाहीन सिद्दिकी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला सोनी, श्रीमती मधु अग्रवाल महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष, माधव नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा प्यासी, श्रीमती पार्वती तामिया जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, माधव नगर महिला मोर्चा मंडल महामंत्री मोनिका जैन एवं महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित थी। महिला मोर्चा ने एडिशनल एसपी का तिलक लगाकर रुमाल, मिठाई, नारियल देकर उनकी कलाई पर राखी बांधी एडिशनल एसपी एवं टीआई सर ने सभी बहनो को भेंट स्वरूप तिरंगा ध्वज देकर बहनों का स्वागत सत्कार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post