Bhopal News:शहरों में अवैध निर्माण की जानकारी मांगने वाले IAS निकुंज को लूप लाइन भेजा, 10 आईएएस के तबादले


भोपाल।।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश में सबसे ज्यादा चर्चा नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के आयुक्त सह संचालक निकुंज श्रीवास्तव के तबादले को लेकर हो रही है। श्रीवास्तव ने 3 दिन पहले प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्त व नगर पालिका, नगर परिषदों के सीएमओ को पत्र लिखकर नगरीय निकाय क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण की सूची मांगी थी। श्रीवास्तव ने कहा था कि नियम के विपरीत और भवन अनुज्ञा का उल्लंघन करने वाले निर्माण की जानकारी दी जाए। श्रीवास्तव ने इसकी पहली सूची 20 सितंबर तक नगरीय विकास विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद राज्य शासन ने उन्हें प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के पद पर पदस्थ किया है जहाँ नाममात्र काम होता है। भरत यादव को आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास बनाया गया है। इस आदेश में पंचायत राज संचालनालय के संचालक आलोक कुमार सिंह को भी स्थानांतरित किया गया है। अमरपाल सिंह नए संचालक पंचायत राज होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post