Katni News:गरीबों का अनाज गरीबों तक नही पहुचा पचास बोरी अनाज किसके आदेश पर आज तक

सामुदायिक भवन पर 50 बोरी लावारिस अनाज, कोविट काल के दौरान वितरित होना था यह अनाज अब कोई मालिक नही

कटनी।।विजयराघवगढ़ हनुमान प्रसाद वार्ड क्र 12 रंगमंच मे  लावारिस अनाज लगभग पचास बोरी चोरी छुपे रखा गया जिसका मालिक कौन है किसी को नही पता। नगर परिषद पार्षद श्रीमति राजेश्वरी हरीश दुवे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी तथा कलेक्टर कटनी व छेत्री विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को पत्र व्यवहार कर जानकारी देते हुए सार्वजनिक रंगमंच भवन पर रखा चावल तथा अंय सामग्री हटाए जाने की बात कही गयी। जानकारी के अनुसार कोविट महामारी के दौरान मध्यप्रदेश शासन द्वारा गरीबों को यह अनाज वित्तीय करना था किन्तु अधिकारीयों की मिली भगत से यह अनाज गरीबों को नही दिया गया। समय गुजरने के बाद जब इस बात की जानकारी ली गयी तो इस पर सभी अपना अपना पडला झाडते नजर आ रहे हैं। सवाल यह उठता है की गरीबों का अनाज गरीबों तक क्यो नही पहुचा पचास बोरी अनाज किसके आदेश पर आज नष्ट हो रहा है अगर वितरण नही हुआ था तो क्या इस बात की जानकारी अधिकारीयों ने आला अधिकारियों को दी या इस अनाज को खुद हजाम करने की फिराक मे थे।साथ ही सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन को कबाड़खाना बनाये जाने पर भी निजी बरातघर संचालको के साथ सांठगांठ कर नगर के लोगो को मंहगे बारात घर लेने के लिए मजबूर करने की साजिश का आरोप सीएमओ पर लगाया

Post a Comment

Previous Post Next Post