कटनी।। दीपावली के पावन पर्व पर अखिल भारतीय वैश्य महापरिषद, जन लोक मोर्चा व क्षेत्रीय नागरिक परिषद के समस्त पादधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों, दुकानों,प्रतिष्ठानों, कार्यालय में धनतेरस से लेकर दीवाली तक 31 से लेकर 101 मिट्टी के दिये प्रज्वलित किये गए। इस दीप प्रज्वलन की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि पीएलवी सदस्य अक्षय बजाज के आवाहन पर दीप प्रज्वलन में सर्वप्रथम पहला दीप देश की सरहद पर देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के नाम पर व दूसरा दीप हमारे देश के अन्नदाता किसानों के नाम पर प्रजवलित किया गया। पीएलवी सदस्य अक्षय बजाज के इस आवाहन को परिषद की मध्यप्रदेश साखा के अलावा अन्य प्रदेशों की भी साखा ने भी आगे बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। प्रज्वलन करने वालो में मुख्य रूप से अखिल भारतीय वैश्य महापरिषद के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध बजाज, महामंत्री वैध सुरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत गुप्त,राघवेंद्र बजाज(उत्तरप्रदेश) संजय गुप्ता,राजकिशोर यादव(पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कटनी), मनोज निगम,राजू रजक,एडवोकेट राजेश सिंह,एडवोकेट आर के बक्शी, शिरीष अग्रवाल, सुरेन्द्र मौर्य, एडवोकेट संजय उपाध्याय,एडवोकेट पी एल त्रिपाठी,एडवोकेट श्रीमती अंजुला सरावगी बजाज(कार्यकारणी सदस्य जिला अधिवक्ता संघ कटनी व जिला प्रतिनिधि शिकायत निवारण समिति मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद) , एडवोकेट अंतु पांडेय, एडवोकेट अरविंद पांडेय, एडवोकेट रंजना उपाध्याय,एडवोकेट अजय सांडिल्य,सुरेन्द्र मौर्य, एडवोकेट मनोज बाझल,शिरीष अग्रवाल, एडवोकेट नवरत्न सिंह, श्याम तिवारी, अंशुल बहरे, नितिन रैकवार,शकील भाईजान, शुभाष मालाकार, सपना विश्वकर्मा,हसन राशिद, राधा रानी गुप्ता, एडवोकेट शुभम भट्ट, अमित राय, प्रवीण गुप्ता,शुभाष गर्ग,विष्णु वलेचा, दीपेश जायसवाल, महेंद्र सिंह राजपूत,अमन अग्रवाल व अन्य तमाम समाजसेवी व कार्यकर्ताओं ने दीवाली के पवन पर्व दीप प्रज्वलित कर खुशिया मनाई।
Katni News:दीपावली के पावन पर्व पर एक दीप वीर जवानों के नाम
bySandesh Dunia
-
0