Katni News:श्री कृष्ण वृद्धाश्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई

 कटनी।।अहिंसावादी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी और सादा जीवन उच्च विचार जैसी आदर्श विचारधारा का जीवन पर्यन्त पालन करने वाले हमारे देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम में धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, एवं अन्य अतिथियों  के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया ।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में  नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि अहिंसावादी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी और सादा जीवन उच्च विचार जैसी आदर्श विचारधारा का जीवन पर्यन्त पालन करने वाले हमारे देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी हमेशा सादे जीवन वाले व्यक्तित्व थे शास्त्री जी कभी भी शासकीय सुविधाओं का उपयोग नहीं करते थे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह ने कहा कि  भारत के सबसे महान नेता व स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए सफल अभियान का नेतृत्व करने के लिए इन्होंने अहिंसक प्रतिरोध का इस्तेमाल किया है। 1890 में इंग्लैंड से वकील बनकर भारत लौटे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया। ब्रिटिशों के खिलाफ महात्मा गांधी ने कई आंदोलन किए, जिसमें चंपारण आंदोलन, खेड़ा आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, नमक आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन मुख्य रूप से शामिल है। इस अवसर पर पंडित नीरज त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी में एक बहुत बड़ा गुण था कि उन्हे कभी गुस्सा नहीं आता था और बहुत ही धैर्यवान व्यक्ति थे क्योंकि जिन व्यक्तियों के पास धैर्य और क्रोध पर नियत्रंण है निश्चित ही वो बहुत ही तरक्की करेगें। धैर्य रखने एवं क्रोध के नियंत्रण की सीख हमें गांधी जी एवं शास्त्री जी से लेनी चाहिए। उन्हाने कहा कि गांधी जी व शास्त्री जी ने बिना भेदभाव के लोक कल्याण का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वयं से साफ-सफाई के बारे में सोचने लगे तो किसी भी मिशन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम का संचालन पंडित बालमुकुंद त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन अशोक गेडा जी के द्वारा किया गया
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम  पंडित विनोद पाठक , कटनी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित राजू शर्मा, वार्ड नंबर 3 से पार्षद सरला संतोष मिश्रा, मोहन केसरवानी, दीपक दुबे, गोविंद पटेल, सतीश साहू, आशीष तिवारी, अमित पांडे, पुरुषोत्तम चक्रवर्ती, नन्हे राम विश्वकर्मा, डॉ वेद प्रकाश राजोरिया, प्रकाश बाबू सोनी, राहुल गर्ग, युवराज सिंह, कृष्णा विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता लखेरा, आशीष गुप्ता, सहित श्री कृष्ण वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजन उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post