Katni News:मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 67 दिप प्रज्वलित किया नगर परिषद कैमोर ने

कटनी।।कैमोर नगर परिषद परिषद अपने कार्यो के लिए आज मध्यप्रदेश मे जानी जाने लगी है। नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नगर विकास की सोच से आज कैमोर नगर परिषद मे विकास की तेज लहर चल रही है। नगर परिषद के जन प्रतिनिधियों द्वारा जहा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाता है तो वही नगर की सुन्दरता का भी ख्याल रखा जा रहा है। अनोखे अंदाज के साथ कल 03_11_2022 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा के तत्वावधान मे गणमान्य नागरिकों परिषद की उपस्थिति मे एवरेस्ट प्लांट नजदीक सैल्फी प्वाईंट मे  रंगोलीयो के साथ रंगो से तैयार मध्यप्रदेश बनाया गया तथा 67 दिप प्रज्वलित कर बडी ही खुबसूरती के साथ स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा ने कहा की स्थापना दिवस का अर्थ मध्यप्रदेश को हम सब विकास कर सुन्दर और विकसित बनाए समृद्ध मध्यप्रदेश की सोच से साथ हम सब को नगर हित और नगर विकास की कडी मे कार्य करना होगा। उपाध्यक्ष संतोष केवट ने कहा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेको नगरी निकाय योजना के माध्यम से नगर को साफ स्वच्छ के साथ साथ हितकारी योजनाओं को चलाया है इस कार्य मे छेत्री विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का अनुकरणीय सहयोग हमेशा प्राप्त होता रहा है विधायक के मार्गदर्शन और सहयोग से हम आप सभी नगर हित मे विकास और सिर्फ विकास के मार्ग पर चले जिसमे आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है। 
उपस्थित जनो मे
नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा उपाध्यक्ष संतोष केवट सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा एवरेस्ट एचआर हैड शैलेंद्र सिंह नीलू रजक हनी सिंह संतोष चौहान रज्जाक खान  नगर परिषद के समस्त पार्षद व नगर के गणमान्य नागरिक अधिकारों कर्मचारियों की उपस्थिति रही

Post a Comment

Previous Post Next Post