नगर निगम कटनी की घोर लापरवाही महामारी फैलाने के लिए किए जा रहे प्रयास
कटनी(अनिरुद्ध बजाज) ।।जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप फैला हुआ है जिसके लिए नगर निगम द्वारा मृत सूअर पकड़कर एम. एस.डब्ल्यू. द्वारा जलाकर नष्ट किया जाना है ।
इस संबंध में आयुध निर्माणी कटनी के कार्यसमिति सचिव मनोज निगम ने जानकारी में बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से मृत सूअर को पकड़कर आयुध निर्माणी वेस्टलैंड की दीवार के बाजू में (शर्मा कॉलोनी तरफ) डंप किया जा रहा है जिससे कि पूरे जिले में महामारी फैलने का अंदेशा है कटनी नगर के समाजसेवियों अखिल भारतीय वैश्य महा परिषद के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध बजाज उनके साथियों बारडोली उत्सव समिति जिला सम्मान संघर्ष समिति आदि जागरूक नागरिकों अनिरुद्ध बजाज वैध सुरेन्द्र विश्वकर्मा श्याम तिवारी अंतू गुप्ता राजू रजक एडवोकेट अंजुला बजाज एडवोकेट आर के बक्शी मनमोहन शुक्ला प्रकाश जैन ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी कोई भी घटना घटित होती है तो उसके जवाबदाह आयुक्त नगर निगम एवं नगर निगम प्रशासन होगा प्रशासन इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है अगर समय रहते यह घटना न पकड़ी जाती तो महामारी फैल ना तो निश्चित था नगर निगम अधिकारियों से वार्ता उपरांत आश्वासन तो मिला है। इस संबंध में लापरवाही बरतने पर कटनी के जागरूक नागरिक कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपेंगे