कटनी। दद्दा शिष्य मंडल के प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार दिनांक 27 नवम्बर2022 को अखिल भारतीय वैश्य महापरिषद, जिला कायस्थ समाज व जन लोक मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय वैश्य महापरिषद के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध बजाज के नेतृत्व में एक वृद्ध जन व गुरुओं का सम्मान कार्यक्रम आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री नीरज शास्त्री जी के मार्गदर्शन में भव्यता पूर्ण मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु ब्रह्मलीन देवप्रभकार शास्त्री जी की मूर्ति पर परमपूज्य गुरुदेव श्री नीरज शास्त्री जी, अनिरुद्ध बजाज, ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष राजू शर्मा,बिल्लू शर्मा,वैध सुरेंद्र विश्वकर्मा,एडवोकेट श्रीमती अंजुला सरावगी बजाज(कार्यकारणी सदस्य जिला अधिवक्ता संघ कटनी व जिला प्रतिनिधि शिकायत निवारण समिति मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद) ,पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजकिशोर यादव,मंजुला अग्रवाल,राजकुमार दासवानी, नितिन रैकवार ने आरती उतारकर फूल माला अर्पण की। तात पश्चात संजीव श्रीवास्तव, अनंत गुप्ता, शरमन तिवारी,श्याम तिवारी,अक्षय बजाज,आर के बक्शी,अंशुल बहरे, मनमोहन शुक्ल के द्वारा वृद्ध जनो का माला पहनाकर फल व मिष्ठान देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात वरिष्ठ पत्रकार व अखिल भारतीय वैश्य महापरिषद के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध बजाज जी का जन्मोत्सव संजीव श्रीवास्तव, प्रमोद खम्परिया, नितिन रैकवार,मोहन नायक,अंशुल बहरे के द्वारा अयोजिय किया गया इसमें सर्वप्रथम परमपूज्य गुरुदेव श्री नीरज शास्त्री जी के द्वारा अनिरुद्ध बजाज का टीका कर माला पहनाकर ,एडवोकेट श्रीमती अंजुला सरावगी बजाज(कार्यकारणी सदस्य जिला अधिवक्ता संघ कटनी व जिला प्रतिनिधि शिकायत निवारण समिति मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद),मनोज निगम,आशीष तिवारी,बालमुकुंद त्रिपाठी, अरुण चक्रवर्ती,अक्षय बजाज के साथ केक काटकर अपना शुभ आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजकिशोर यादव,वैध सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजा सूर्यवंशी, राहुल गर्ग,युवराज पल,वेद प्रकाश राजोरिया ने शॉल व माला पहनाकर व मीठा खिलाकर अनिरुद्ध बजाज को शुभकामनाएं दी।
Katni News In Hindi: वृद्धजनों का सम्मान व मनाया गया जन्मोत्सव
bySandesh Dunia
-
0