Katni News:प्रियंका मिश्रा बनी राष्ट्रीय कवि संगम की अध्यक्ष

प्रियंका मिश्रा बनी राष्ट्रीय कवि संगम की कटनी जिला अध्यक्ष
 कटनी।।विजयराघवगढ़ निवासी प्रियंका मिश्रा देश के सबसे बड़े कवि संगठन "राष्ट्रीय कवि संगम"की जिला कटनी की अध्यक्ष नियुक्त हुई।उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय मंत्री कवि सुमित ओरछा के अनुसंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल ' बाबू जी ' ने राष्ट्रीय कवि संगम के विंध्य प्रांत के अधिवेशन के दौरान जो कि शहडोल के ब्यौहारी में संपन्न हुआ था,नियुक्ति प्रदान की तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा विंध्य प्रांत के अध्यक्ष दीपेन्द्र पांडे,राष्ट्रीय मंत्री कवि सुदीप भोला, जिला अध्यक्ष,मध्य प्रदेश इकाई के संरक्षक कवि मनोहर मनोज तथा अन्य इकाई एवं शहडोल इकाई के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।राष्ट्रीय कवि संगम जिला कटनी के महामंत्री के रूप में कवि प्रियांशु तिवारी एवम जिला सचिव के रूप में आशीष शुभम शर्मा की भी नियुक्ति जिला अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा के अनुशंसा पर की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post