Katni News:नामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा

कटनी(उमरियापान)- संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती पर शुक्रवार को उमरियापान में नामदेव समाज के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उमरियापान के कटरा बाजार स्थित श्रीराधा कृष्ण नामदेव मंदिर से सुबह 8 बजे बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकली। जिसमें शामिल लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। कटराबाजार, न्यू बस स्टैंड, झंडाचौक, बडीमाई मंदिर मार्ग, अथैया मोहल्ला सहित मार्गों में भ्रमण उपरांत शोभायात्रा का वापस नामदेव मंदिर में समापन हुआ। विशेष पूजन अर्चन, हवन पूजन, आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं महिलाओं व बच्चों की उपस्थिती रही जिसमे नंदू नामदेव, अनिल नामदेव, जग्गू नामदेव, अखिलेश नामदेव,बबुआ नामदेव, शिवकुमार नामदेव,बल्लू नामदेव,राजेश नामदेव, संतोष नामदेव, रामविशाल नामदेव,बल्लू नामदेव,मन्जू नामदेव, रोहित नामदेव, गोपाल नामदेव,किशन नामदेव,बडडा, एवं सरपंच अटल ब्यौहार की विशेष उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post