Varansi News In Hindi:बनारस के होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा का लटका मिला शव

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में मिला। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

आकांक्षा दुबे 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।  पूर्वांचल के भदोही जिले की मूल निवासी अकांक्षा दुबे ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

टिक-टॉक से की थी कैरियर की शुरुआत

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post