Katni News In Hindi:एडवोकेट सुजीत द्विवेदी बने लाइजन अधिकारी


कटनी। कटनी जिला अधिवक्ता संघ सदस्य एडवोकेट सुजीत द्विवेदी को नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की चेयरमेन डॉ. नूपुर धमीजा सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता लीगल एक्सपर्ट अध्यक्ष के द्वारा सामाजिक कार्य एवं महिलाओं के हित में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए दायित्व सौंपा गया है। संस्था के द्वारा महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध के रोकथाम हेतु मुहिम चलाकर पीड़ित महिलाओं को संस्था के माध्यम से न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है।
 संस्था का उद्देश्य है कि महिलाएं अपराध, अत्याचार एवं दुष्कर्म जैसे मामलों के प्रति सजग रहे तथा आत्मनिर्भर बने तथा आत्मनिर्भर बनकर समाज को आगे ले जाये। इस हेतु संस्था द्वारा पहल करके संपूर्ण भारत में दो लाख से भी अधिक एडवोकेट एवं मीडिया कर्मियों तथा सामाजिक व्यक्तियों को जोड़कर सक्रिय रूप से महिला अपराध के नियंत्रण के संबंध में कार्य किया जा रहा है। संस्था द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराध में पीड़िताओं की मदद कर अपराधियों को सजा दिलाई गई है। संस्था के द्वारा निःशुल्क न्याय दिलाया जा रहा है, संस्था द्वारा अशक्त, आर्थिक रूप से कमजोर तथा गरीब महिलाओं तथा विक्षिप्त महिलाओं एवं नाबालिक बालिकाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है, संस्था के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों में शासकीय, अशासकीय स्कूल, कॉलेजों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि एडवोकेट सुजीत द्विवेदी के द्वारा समाज हित में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए लाइजन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है, साथ ही श्रीमती दिव्या द्विवेदी को मुख्य टीम मेम्बर बनाया गया है। उक्त दायित्व के निर्वाहन किये जाने में एडवोकेट सुजीत द्विवेदी द्वारा अधिवक्ता साथियों, मीडिया कर्मी एवं सामाजिक व्यक्तियों को जोड़कर महिला अपराध रोकने के संबंध में तथा निःशुल्क न्याय प्रदान किये जाने हेतु पहल की जायेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post