कटनी।। म. प्र. शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एस. के. सिंह सोलंकी व जिला सचिव गणेश शंकर गर्ग ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिक्षक संवर्ग की 12 वर्षीय, 24 वर्षीय व 30 वर्षीय क्रमोन्नति सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी हो चुकी है। व्याख्याता संवर्ग में द्वितीय क्रमोन्नति हेतु 24 वर्षीय क्रमोन्नत वेतनमान में 8 व्याख्याता व 40 सहायक शिक्षक लाभान्वित हुए। इस प्रकार तृतीय क्रमोन्नति में 44 सहायक शिक्षक व द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ 40 सहायक शिक्षकों को तथा 12 वर्षीय प्रथम क्रमोन्नति का लाभ 5 सहायक शिक्षकों को मिलेगा। इन आदेशों के जारी होने से शिक्षक संवर्ग में हर्ष व्याप्त है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक जी सोनी के विशेष सहयोग, शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गेमावत जी, शिक्षा विभाग के लिपिक बी. डी. बाजपेयी, पवन खत्री जिन्होंने उक्त आदेशों को त्रुटिहीन बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए एस. के. सिंह सोलंकी, गणेश शंकर गर्ग, दिलीप प्यासी, प्रमोद मिश्रा, आर. के. शर्मा, सुरेश पाण्डेय, कमलेश सोनी, पूरनलाल सोनी, गणेश चौरिहा, प्रकाश सोनी, प्रदीप तिवारी, दिलीप त्रिपाठी, दिलीप बाजपेयी, यज्ञदŸा शुक्ला, अमरीश मिश्रा, प्रमोद दुबे, प्रमोद प्यासी, एस. डी. पाण्डेय, सुषमा मल्होत्रा, ममता नायक, वीणा मिश्रा, जे. पी. विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, अच्छेलाल सेन, आशीष उरमलिया आदि ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है।