Katni News:हर घर तिरंगा कार्यक्रम मानसरोवर कॉलोनी में संपन्न

कटनी(अनिरुद्ध बजाज)।।संत कंवर राम वार्ड स्थित मानसरोवर कॉलोनी में श्री मुन्ना लाल तिवारी जी के निवास स्थान पर पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव के मुख्य अतिथि में हर घर तिरंगा कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मानसरोवर कॉलोनी के जीतेंद्र तिवारी, कृष्ण अवतार मिश्रा, एरिक कुक, एम. एल. तिवारी, राजेश शुक्ला, अजीत हल्दकार, धनीराम सोनी, गिरीश परोहा, लक्ष्मण प्रसाद तिवारी, रेवा प्रसाद खरे, बी एस चटर्जी अजय सिंह तोमर प्रभाष कुमार बागरी, वाई.बी. कुशवाहा, के.पी. परौहा, गणेश खंपरिया, गोपी पांडे, यशपाल सिंह, आशीष कंदेले, देवास आनंद, मनोज पांडे,  सुरेंद्र तिवारी, राजेश शुक्ला, श्रीमती आशा दुबे, सौरभ तिवारी, विमूर्ति तिवारी, गौरव तिवारी, बिहारी नायक रामायण परौहा राजा लाल, आर. पांडे, एवं कॉलोनी समिति के अध्यक्ष मनोज निगम आदि की उपस्थिति रही कार्यक्रम उपरांत सभी ने मानसरोवर कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं सीवर चेंबर की समस्या साफ सफाई की समस्या रोड लाइट तथा आए दिन हो रही चोरी लूट की वारदात एवं कॉलोनी स्थित ग्राउंड में असामाजिक तत्वोंद्वारा अधेरा होते ही रात्रि 1बजे तक शराब खोरी एवं आपराधिक कृत्यों हेतु जमावड़ा जैसी घटनाओं से पूर्व महापौर और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शशांक श्रीवास्तव जी को अवगत कराया तथा चोरी लूट अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाए जाने हेतु मानसरोवर कॉलोनी में पुलिस चौकी की स्थापना हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन श्री शशांक श्रीवास्तव जी को सौंपा गया जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि हम पुलिस अधीक्षक महोदय से वार्ता कर  शीघ्रातिशीघ्र पुलिस चौकी की स्थापना कराएंगे सभी ने अतिथि का तालियों  से सम्मान एवं अभिवादन किया
                 

Post a Comment

Previous Post Next Post