कटनी। ब्राम्हण समाज के प्रति निष्ठा एवम् समर्पण भाव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के अनुमोदन पर अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा ने क्षमताओं का प्रदर्शन करने का सुअवसर प्रदान करते हुए पिछले कुछ समय के दौरान ब्राम्हण समाज को एकत्रित करने एवं उसे नई बुलिन्दयों पर पहुंचाने हेतु किये जा रहे आपके प्रयासों के फलस्वरूप पन्नालाल त्रिपाठी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के पद की जिम्मेदारी से सुशोभित किया।
राजेश दुबे प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा (म.प्र.) ने निर्देशित किया कि अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा द्वारा स्थापित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये शीघ्र ही कार्यकारिणी का विभिन्न जिलों एवम् सम्भागों में गठन करवा अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक वहन करते हुए, संगठन की गरिमा को प्रसिद्धि के शिखर की ओर अग्रसर करेगे।
इस नियुक्ति पर समस्त स्नेही जनों एवं ब्राह्मणों द्वारा सुन्दर भविष्य की मंगलकामना के साथ हर्ष व्यक्त किया।